Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी महाविद्यालय रहली पुन: शुरू हुआ

11 सितंबर 2020, सागर। उद्यानिकी महाविद्यालय रहली पुन: शुरू हुआ – लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने उद्यानिकी महाविद्यालय, रहली जिला सागर में पुन: प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए, राज्य शासन के निर्णय का स्वागत किया है।

महत्वपूर्ण खबर : मध्य प्रदेश में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि तत्कालीन राज्य सरकार ने अगस्त-2018 में बुंदेलखण्ड अंचल को बड़ी सौगात प्रदान करते हुए सागर जिले के रहली तहसील में उद्यानिकी महाविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 में प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इन महाविद्यालयों में तीन सेमेस्टर के शैक्षणिक सत्र भी पूर्ण किये गये हैं। किन्तु पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 6 मार्च, 2020 को राजनैतिक कारणों से महाविद्यालय का संचालन बंद करने का निर्णय अप्रत्याशित रूप से लिया गया। परिणाम स्वरूप प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कृषि उद्यानिकी विषय के छात्रों के भविष्य पर प्रश्न-चिन्ह खड़ा हो गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में 6 मार्च, 2020 को वर्तमान सरकार के गठन के बाद पुन: पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय की समीक्षा कर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय रहली पुन: संचालित करने का जन-हितैषी निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से प्रदेश सहित विशेषकर बुंदेलखण्ड अंचल में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का दूसरा उद्यानिकी महाविद्यालय है। इसकी स्थापना के लिये स्थानीय विधायक और मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा विशेष प्रयास किये गये हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें