10 हेक्टेयर में हाईटेक नर्सरी, 3600 से ज्यादा पौधे तैयार; सिवनी कलेक्टर ने SHG महिलाओं को जोड़ने पर दिया जोर
17 अगस्त 2026, भोपाल: 10 हेक्टेयर में हाईटेक नर्सरी, 3600 से ज्यादा पौधे तैयार; सिवनी कलेक्टर ने SHG महिलाओं को जोड़ने पर दिया जोर – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवमी जिले के केवलारी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर शासकीय संस्थाओं एवं विभागीय गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आंवला-चीकू समेत 3600 से ज्यादा पौधे
कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम चोरपिपरिया पहुंचकर मनरेगा योजना अंतर्गत तैयार की गई हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। लगभग 10 हेक्टेयर भूमि में विकसित इस नर्सरी में 3600 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें आम, आंवला, सीताफल, बादाम एवं चीकू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। नर्सरी में उन्नत किस्म के पौधों के साथ ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग किया गया है।
SHG महिलाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती मीना ने पौधों की उत्तरजीविता तथा नर्सरी के व्यवस्थित संचालन के लिए ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नर्सरी की गतिविधियों से आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने महिलाओं को आय के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों को अपनाने, शेडनेट जैसी तकनीकों का उपयोग करने तथा नर्सरी एवं उद्यानिकी गतिविधियों से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने संबंधित विभागों की गतिविधियों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय मार्गदर्शन के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

