Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

हाइटेक खेती से बदली कृषक निवेश की किस्मत: पॉली हाउस में उगाई शिमला मिर्च-खीरा, प्रति बीघा कमा रहे ₹1.5 लाख

31 जुलाई 2025, भोपाल: हाइटेक खेती से बदली कृषक निवेश की किस्मत: पॉली हाउस में उगाई शिमला मिर्च-खीरा, प्रति बीघा कमा रहे ₹1.5 लाख – मध्यप्रदेश के गुना जिले के विकासखंड पिछोर के ग्राम कुमरौआ निवासी निवेश जाट ने परंपरागत खेती को छोड़कर हाइटेक फार्मिंग अपनाई है। इससे उन्होंने न सिर्फ अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की है, बल्कि 700 से 800 लोगों को सालभर रोजगार भी दे रहे हैं। किसान निवेश जाट ने बताया वह पिछले 15-16 वर्षों से खेती कर रहे हैं, लेकिन बीते 3-4 वर्षों से पॉली हाउस के माध्यम से शिमला मिर्च, खीरे और टमाटर की उन्नत खेती शुरू की है।

प्रति बीघा ₹1.5 लाख का मुनाफा

निवेश जाट के अनुसार पहले उन्हें परंपरागत फसलों से प्रति बीघा लगभग ₹20,000 तक ही लाभ मिलता था। लेकिन अब पॉली हाउस तकनीक से खेती कर वे प्रति बीघा ₹1.5 लाख तक कमा रहे हैं। साथ ही, कीटनाशक दवाओं की खपत कम हो गई है और मजदूरी की लागत भी घटी है।

फसल को दिल्ली बाजार में मिला अच्छा दाम

उन्होंने हाल ही में पॉली हाउस में तैयार खीरे की फसल को दिल्ली के बाजारों में अच्छे दामों पर बेचा है। इस तकनीक के जरिए वे अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निवेश जाट न केवल खुद की आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि आसपास के गरीब और बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। वे एक वर्ष में करीब 700 से 800 लोगों को 11 महीने तक रोजगार मुहैया कराते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

शासन की योजनाओं से मिली मदद

निवेश जाट ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं से उन्हें काफी सहयोग मिला है। पॉली हाउस निर्माण पर सरकार ने 50% सब्सिडी दी, जिससे आधुनिक खेती अपनाने में उन्हें सहूलियत मिली। उन्होंने इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com