एनएचआरडीएफ के उच्च गुणवत्ता वाले खरीफ प्याज़ के बीज उपलब्ध
20 जून 2026, इंदौर: एनएचआरडीएफ के उच्च गुणवत्ता वाले खरीफ प्याज़ के बीज उपलब्ध – खरीफ सीजन में प्याज़ की खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ ) नई दिल्ली के उच्च गुणवत्ता वाले खरीफ प्याज़ के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध हैं। इन प्याज़ बीज को लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
इस बारे में एनएचआरडीएफ , नई दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ शरद तिवारी ने कृषक जगत को बताया कि एनएचआरडीएफ में प्याज़ , लहसुन एवं अन्य बागवानी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार हेतु अनुसंधान और विकास के कार्य निरंतर किए जाते हैं। एनएचआरडी के देश भर में 16 केंद्र संचालित हैं। जहां से बीज आदि उपलब्ध करवाया जाता है।
श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान में प्याज़ की दो किस्मों NHRDF K – 883 और AGRIFOUND DARK RED उच्च गुणवत्ता वाले खरीफ प्याज़ के बीज भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। प्याज़ की AGRIFOUND DARK RED किस्म पुरानी है , जबकि NHRDF K – 883 को दो साल पूर्व ही अधिसूचित किया गया है। यह दोनों किस्में कम समय में लगभग डेढ़ गुना पैदावार देती है। इनका बीज एनएचआरडीएफ के सभी केंद्रों पर उपलब्ध हैं। किसान खरीफ सीजन में प्याज़ लगाएं और डेढ़ गुना मुनाफा कमाएं। इंदौर क्षेत्र के किसान काशी विश्वनाथ धाम , सांवेर रोड़, इंदौर स्थित केंद्र से यह प्याज़ बीज प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इंदौर केंद्र के मोबाइल नंबर 7827946629 पर संपर्क करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

