राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा संभावित

02 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कहीं- कही;जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कु छ स्थानों पर; सागर संभाग के जिलों में अनेक  स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा। राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में  खरगोन  जिले के भगवानपुरा में सर्वाधिक 131.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 1 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में  11% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 8 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 14 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में एक ( तीव्र निम्न  दाब क्षेत्र ) डिप्रेशन  पूर्वी  विदर्भ  और  संलग्न तेलंगाना पर अवस्थित है। अगले 12 घंटों  के  दौरान इसके विदर्भ से होते  हुए उत्तर – पश्चिम की ओर बढ़ते हुए  एक  सुस्पष्ट  निम्न दाब दाब क्षेत्र  के रूप में  कमजोर पड़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ वर्तमान में  जैसलमेर, रायसेन, छिंदवाड़ा , पूर्वी  विदर्भ और संलग्न  तेलंगाना पर बने  तीव्र निम्न दाब  क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद  दक्षिण -पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के  पूर्व -मध्य तक विस्तृत है। पाकिस्तान  और  संलग्न  पश्चिमी  राजस्थान  के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।  दक्षिण  गुजरात से लेकर  उत्तरी  केरल तट तक अपतटीय  ट्रफ  विस्तृत  है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ  मध्य  क्षोभमंडल की पछुआ  हवाओं के बीच एक ट्रफ  के  रूप में , साथ ही विरूपक  हवाओं का  क्षेत्र  (शियर ज़ोन) भी अवस्थित है।

Advertisement
Advertisement

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं- कहीं भारी से अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4 मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि सीहोर, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना,  श्योपुर कलां, कटनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं- कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) संभावित है। वहीं सिंगरौली  सीधी, रीवा, मऊगंज जिलों में कहीं -कहीं, अशोकनगर, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , सिवनी , मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर , रायसेन,  बैतूल, हरदा, बुरहानपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या  गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement