राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 23 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा संभावित

07 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों पर; चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अनेक  स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा । राज्य में  नरसिंहपुर  में सर्वाधिक  71.0, मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 7 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 9% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 6 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 12 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं

मौसम की स्थिति – उत्तर – पश्चिमी एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है। इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होकर दक्षिण -पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 8 सितंबर से उत्तरी ओडिशा – गंगीय पश्चिम बंगाल के तट के पास उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर  तीव्र  निम्न दाब क्षेत्र में परिणत होने की संभावना है। मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड, पारादीप से गुजरते हुए  उत्तर – पश्चिमी और संबद्ध मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित सुनिश्चित दाब क्षेत्र  के केंद्र तक विस्तृत है। मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। जिसके ऊपर से मध्य प्रदेश के मध्य भाग से होते
 हुए  उत्तरी  छत्तीसगढ़ पर एक ट्रफ बना हुआ है।

पूर्वानुमान – राज्य के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है , जबकि रायसेन, राजगढ़, बैतूल, हरदा , बुरहानपुर, झाबुआ, धार,इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5 मि .मी.) होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कुछ/अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement