राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 15 ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

15 जुलाई  2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के 15 ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में पिछले 24  घंटों में भोपाल और रीवा संभागों के ज़िलों में कई जगह,नर्मदापुरम, इंदौर और सागर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,उज्जैन, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर व चंबल संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में अब तक 13  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 7 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 18 %  अधिक वर्षा हुई है।

मौसम केंद्र ने 16 जुलाई की प्रातः 8 :30 बजे तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार सीधी,सिंगरौली,रीवा,सतना,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी, पन्ना , छिंदवाड़ा, बैतूल,बुरहानपुर, रतलाम, देवास और उज्जैन ज़िलों में कहीं -कहीं भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं रायसेन ,इंदौर, नरसिंहपुर, सिवनी और सागर ज़िलों में वज्रपात और भारी वर्षा की  संभावना है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, छतरपुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड और श्योपुरकलां ज़िलों में भारी वर्षा संभावित है। वहीं बैतूल,राजगढ़,सीहोर,भोपाल / बैरागढ़ ,खंडवा, इंदौर ,हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, आगर, उज्जैन , नर्मदापुरम, /पचमढ़ी, रीवा में दोपहर पश्चात गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement