राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

24 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; नर्मदा पुरम,  उज्जैन  संभागों के जिलों में  कुछ ̾ स्थानों  पर; इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा ।अलीराजपुर  जिले के उदयगढ़  में सर्वाधिक 160.4, मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 24 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 14% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 17 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – आज 24 सितंबर को राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों से दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है।  वर्तमान में दक्षिण -पश्चिम  मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर ,सिरसा,  चूरू ,अजमेर , माउन्ट आबू , दीसा, सुरेंद्र नगर और जूनागढ़ से गुजर रही है। से  दक्षिण -पश्चिम  मानसून की वापसी हो चुकी है l   पश्चिम -मध्य -बंगाल की खाड़ी तथा निकटवर्ती उत्तरी आंध्र – दक्षिणी ओडिशा तट के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र निर्मित  हो गया है, इससे  संबद्ध  चक्रवातीय  परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुकाव के साथ सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24  घंटों में बैतूल,  खरगोन , अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में  वज्रपात/ झंझावात और झोंकेदार हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा (115.6 -204.4 मिमी ) वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों के लिए  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि सीहोर , हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, छिंदवाड़ा और  बालाघाट जिलों में वज्रपात/ झंझावात और झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा ( 64.5 से 115.5  मिमी ) होगी। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं , कुछ स्थानों पर / अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के
साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement