Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ 2024 में धान-मक्का का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद

23 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: खरीफ 2024 में धान-मक्का का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद – कृषि विभाग की सलाहकार श्रीमती रुचिका गुप्ता की अध्यक्षता में नई दिल्ली में इस माह हितधारक परामर्श पहल के अंतर्गत परामर्श का दूसरा दौर आयोजित किया। इस चर्चा में विशेष रूप से खरीफ 2024 सीजन के लिए पहले अग्रिम अनुमान जारी होने से पहले कपास और गन्ने के साथ-साथ अनाज और तिलहन के उत्पादन परिदृश्य पर ध्यान दिया गया। यह अक्टूबर 2024 के लिए निर्धारित हैं। इस चर्चा में क्रिसिल रिसर्च, आईपीजीए, इंडियन ऑयलसीड प्रमोशन काउंसिल, इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन, आईसीएआर-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, भारतीय कपास निगम, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, गेहूं, गन्ना, चावल, तिलहन और कपास के फसल विकास निदेशालय और उपभोक्ता मामले विभाग सहित प्रमुख हितधारक सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

श्रीमती रुचिका गुप्ता

इस परामर्श का प्राथमिक उद्देश्य खरीफ वर्ष 2024 सीजन के लिए फसलों के वर्तमान उत्पादन परिदृश्य के बारे में हितधारकों से महत्वपूर्ण जानकारी और प्रारंभिक आकलन एकत्रित करना था। ये योगदान इन कृषि फसलों के पहले अग्रिम अनुमान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने फसल की स्थिति के आकलन और अनुमान लगाने की पद्धतियों सहित कई अहम मुद्दों पर बहुमूल्य विशेषज्ञता से जुड़े विचार साझा किए।

हितधारकों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जमीनी स्तर की रिपोर्टों के अनुसार, आगामी सीजन के लिए चावल और मक्का का उत्पादन आशाजनक रहने की उम्मीद है। हालांकि, फसल विविधीकरण के कारण इस सीजन में कपास का रकबा कम रहने की उम्मीद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com