Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-सिवनी में हैवी रेन का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

13 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-सिवनी में हैवी रेन का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी – मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी वर्षा दर्ज की गई। नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। शेष सभी संभागों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क और साफ रहा। तापमान में भी पिछले 24 घंटे के दौरान किसी विशेष प्रकार का परिवर्तन नहीं देखा गया और सभी संभागों में तापमान स्थिर रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में):

जयतपुर में सबसे अधिक 89.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद पिपरया में 57.6 मिमी, नौरोजाबाद 48.6 मिमी, उदयपुरा 48.0 मिमी, चौड़ी 46.0 मिमी, सौसर 45.0 मिमी, खातेगांव 41.0 मिमी, नरसिंहपुर 41.0 मिमी, कटनी 37.0 मिमी, बरही 36.0 मिमी, बिरसा 33.0 मिमी आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। इसके अतिरिक्त कई जिलों में 10 से लेकर 30 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम की वर्तमान परिस्थितियाँ:

15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। उड़ीसा तट से दूर उत्तर पूर्वी भारत और पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले दो दिनों में दक्षिणी ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव और वर्षा बढ़ सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टॉफ उत्तर भारत के अमृतसर, मुजफ्फरनगर, हरदोई से होते हुए उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक और टॉफ छत्तीसगढ़, विदर्भ होते हुए दक्षिणी महाराष्ट्र तक विस्तृत है। इन प्रभावों के चलते प्रदेश में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौसम संबंधी चेतावनी और पूर्वानुमान

भारी बारिश का येलो अलर्ट: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी वर्षा के साथ ही कहीं-कहीं झंझावत और गरज के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

झंझावत और वज्रपात का अलर्ट: इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढ़ुना सहित कई जिलों में भी कभी-कभी गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture