State News (राज्य कृषि समाचार)

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणावासियों का हक

Share
हरियाणा अपने किसानों के हिस्से का हक मांग रहा – मूलचंद

10 सितम्बर 2022, चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणावासियों का हक – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी पर हरियाणावासियों का हक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा कहते हैं, अगर वे हरियाणा के बेटे हैं तो प्रदेश को एसवाईएल का पानी दिलवाएं। परिवहन मंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

श्री मूलचंद ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब में भी उनकी सरकार है। अरविंद केजरीवाल अगर हरियाणा के इतने हितैशी हैं तो वे हरियाणा का हक दिलवाएं और पंजाब से हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलवाने का काम करें। श्री मूलचंद ने कहा कि हरियाणा अपने किसानों के हिस्से का हक मांग रहा है। आज दक्षिण हरियाणा में पानी की काफी किल्लत है। इसके अतिरिक्त भी प्रदेश को खेती के लिए पानी की जरुरत है, हमें हमारे हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा अपना हक लेकर रहेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यमुना का साफ पानी दिल्ली सरकार अपने यहां इस्तेमाल करती है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी हरियाणा के लिए छोड़ दिया जाता है। इस वजह से गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल के लोगों को दूषित पानी मिलता है। इस दूषित पानी की वजह से इन जिलों में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जो काम दिल्ली में करना चाहिए, वे वहां नहीं करते और आम आदमी पार्टी को पंजाब में जो काम करना चाहिए वे पंजाब में नहीं करते।  

महत्वपूर्ण खबर: नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )




Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *