Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा: गन्ने की पेमेंट समय सीमा को एक सप्ताह करने का निर्देश

03 दिसंबर 2024, चंडीगढ़: हरियाणा: गन्ने की पेमेंट समय सीमा को एक सप्ताह करने का निर्देश – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना, जिला सोनीपत स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के पिराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश की सभी चीनी मिलों में एथनॉल प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। यह कदम किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और मिलों के सुचारू संचालन में मदद करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ने की पेमेंट की समय सीमा को घटाकर एक सप्ताह किया जाए, जिससे किसानों को जल्द लाभ मिल सके।

गोहाना और बरोदा क्षेत्र में पानी की कमी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यहां के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल फसल उत्पादन को बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने में अहम साबित होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चीनी मिल में आने वाले किसानों के साथ बेहतर व्यवहार और सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुराने गन्ना उत्पादकों को भी चीनी मिल से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गन्ना आपूर्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों का सम्मान

सत्र के शुभारंभ समारोह में पिछले सीजन (2023-24) के दौरान सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मिल गेट पर सबसे अधिक गन्ना (16,582 क्विंटल) आपूर्ति करने वाले मुण्डलाना गांव के किसान पवन पुत्र टेकराम और खरीद केंद्र पर सबसे ज्यादा गन्ना (4,328 क्विंटल) आपूर्ति करने वाले भैंसवाल मिठान गांव के किसान दर्शन पुत्र रामकिशन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

चीनी मिलों के सुचारू संचालन और किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए नए प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बेहतर तकनीकी व आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com