Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है

21 अप्रैल 2022, चंडीगढ़ ।  हरियाणा सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है – प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास हो सके।

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेवाडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल अपग्रेड किए जा रहे हैं तथा छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्ले वे स्कूलों में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़े।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल नीति में बदलाव करने का निर्णय लिया है कि खेल कोटे के तहत सरकारी सेवा में आने वाले खिलाड़ी प्रदेश के लिए खेलते रहें और बाद में नई खेल प्रतिभाओं को तराशने में अपनी अहम भूमिका भी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। प्रदेश में अब विकास परिवर्तन तो नजर आने लगा है और व्यवस्था परिवर्तन भी के भी सार्थक परिणाम शीघ्र ही दिखाई देंगे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों के लिए ईआरसीपी जरूरी : मुख्यमंत्री  गहलोत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें