Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में तुअर पूसा 16 किस्म की जानकारी दी गई

02 जुलाई 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में तुअर पूसा 16 किस्म की जानकारी दी गई – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा तुअर फसल की पूसा 16 किस्म विकसित की गई है जो कम अवधि 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री एम.एस.देवके ने दी।

श्री देवके बताया कि, इस किस्म की बुआई एक फीट की दूरी पर होती है। इसकी ऊंचाई लगभग चार फीट एवं उपज 12-15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर में होती है। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत किसानों को प्रदर्शन के रूप में इस किस्म का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषक बीज प्राप्त करने के लिये क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते  हैं । इसकी बुआई कपास एवं अन्य फसलों में अंतरवर्ती फसल के रूप में की जा सकती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com