हरदा: ट्राइकोडर्मा व स्यूडोमोनास जैव उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध
10 सितंबर 2026, हरदा: हरदा: ट्राइकोडर्मा व स्यूडोमोनास जैव उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध – कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा में ट्राइकोडर्मा 294 रूपये प्रति लीटर एवं स्यूडोमोनास 321 रूपये प्रति लीटर जैव – उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध है।
केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. रूपचंद जाटव ने बताया कि यह फसलों में मृदा जनित रोग का प्रबंधन करने के लिए बहुत अच्छा है। इसका उपयोग बीज उपचार में 10 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज का उपचार करने में तथा मृदा उपचार में 2 लीटर प्रति एकड़ मात्रा के हिसाब से 50 किलो गोबर की पक्की हुई खाद में मिलाकर खेत में प्रयोग करें। यह 1 अक्टूबर 2026 के बाद विक्रय नहीं किया जा सकता है, अतः नहीं उपलब्ध होगा।
सब्जी वाली फसलें जैसे मिर्च, टमाटर, बेंगन इत्यादि में मृदा जनित रोगों के लिए इसका उपयोग सिंचाई टपका विधि से 2 लीटर प्रति एकड़ के प्रयोग से जड़ सड़न रोग की रोकथाम होगी तथा इनका उपयोग किसान भाई लगातार 3 -4 वर्ष तक सभी फसलों में प्रयोग करें तो मृदा जनित रोग से निजात पाया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

