Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सितम्बर के पहले सप्ताह में होगा ग्वालियर किसान मेला

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने की समीक्षा

25 अगस्त 2023, भोपाल: सितम्बर के पहले सप्ताह में होगा ग्वालियर किसान मेला – उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने सितम्बर के पहले सप्ताह में ग्वालियर में होने वाले किसान मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्वालियर में एयरोपोनिक लेब और हाईटेक नर्सरी के भूमि-पूजन के निर्देश भी दिये।

श्री कुशवाह ने कहा कि किसान मेला में उद्यानिकी कृषकों से संबंधित कृषि यंत्रों और कृषकों के लिये संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाये। उन्होंने कहा कि किसान मेला में जैविक खेती करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया जायेगा और ग्वालियर संभाग में माली प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण भी होगा।

राज्य मंत्री ने उद्यानिकी फसलों की मण्डी की स्थापना के संबंध में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, मण्डी के अधिकारियों के साथ मण्डी से जुड़े व्यापारियों से सुझाव लेने के निर्देश दिये। उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण सुश्री निधि निवेदिता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें