Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर : कृषि की नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देने कृषि रथ रवाना

14 जनवरी 2026, ग्वालियर: ग्वालियर : कृषि की नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देने कृषि रथ रवाना – ग्वालियर जिले में भी संपूर्ण प्रदेश के साथ वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रविवार 11 जनवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र में  जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने आए जिले के किसानों ने सीधे प्रसारण के जरिए भोपाल में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम को देखा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन सुना।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजोरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं जिला पंचायत के के सीईओ श्री सोजन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक  कृषि श्री आर एस शाक्यवार व उप संचालक श्री आर एस जाटव एवं कृषि वैज्ञानिक श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह भी मौजूद थे. कृषि की नवीन तकनीक और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को प्रत्येक किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा 11 जनवरी से कृषि रथ का संचालन  शुरू किया गया है। जिले के सभी विकास खंडो के गाँव गाँव में कृषि रथ पहुंचेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें