गुना: ई-टोकन एवं फार्मर आईडी शिविर आयोजित
19 मई 2026, गुना: गुना: ई-टोकन एवं फार्मर आईडी शिविर आयोजित – जिले में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन द्वारा खाद वितरण कार्य किया जा रहा है, ई-विकास प्रणाली के प्रयोग हेतु कृषकों को एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक 18 मई 2026 से शिविर आयोजित किये जा रहे है। शिविर में संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिवों को उपस्थित रहकर एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्मित करने के साथ ही कृषकों के ई-टोकन बनाये जायेंगे।
सभी कृषक भाइयों से अपील है कि पंचायतवार आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित रहकर फार्मर आईडी अपडेटेशन/ई-टोकन जनरेशन करा सकते है। आज दिनांक 18 मई 2026 को विकासखंड गुना, बमोरी, आरोन, राधौगढ एवं चाचौड़ा की 65 ग्रामों में ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया।
19 मई को इन ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर – आज 19 मई को विकासखण्ड गुना की ग्राम पंचायत राई, धानवाडी, करके की महू, उदयपुरी, मारकी महू, सनवाडा, मझोला, नयागांव, करीली, सिरसी, सिलावटी, पुरैनी विकासखण्ड बमौरी की ग्राम पंचायत साबरामोदी, बनेह, कोतर, धनोरिया, सामरसिंगा, विशोनिया, ख्यावदा, सिमरोद, भूराखेडी, अमरोद, रामपुर, मोहनपुरखुर्द,सोनखरा विकासखंड आरोन की ग्राम पंचायत पिपरोदा मैना, रामगिरकला, शाहबाजपुर, रिजोदा, पाहरूआ, हिनोतिया, देहरीकला, खिरिया दांगी, खेजरामूंडा, आमखेडा सूखा, डगराई, करैया, पनवाडी हाट, विकासखण्ड राधौगढ की ग्राम पंचायतबडा आमल्या, बरसत, लक्ष्मणपुरा, खेजडा, जामनेर, मलियाखेडी, डोंगरमोतीपुर, दीनाखेडी, सूजाखेडी, अचकलपुर, धरनावदा,बालाभेट, सकतपुर तथा विकासखण्ड चांचौडा की ग्राम पंचायत गुलवाडा, उपरी चक, तुलसीखेडी, कुदारा, बरखेडीमाफी, अजगरा, बीजनीपुरा, लखनवास, लहरचा, कूडालसा, मेरियाखेडीकला, नैत्याखेडीएवं मेरियाखेडी खुर्द में शिविर आयोजन किये जायेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo

