राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना : इफको द्वारा सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजित

21 अगस्त 2026, गुनागुना : इफको द्वारा सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजित – इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड)द्वारा  गुना में ‘खेत बचाओ अभियान’के अंतर्गत सहकारी समितियों के शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता श्री दिनेश चौरसिया तथा विशेष अतिथि इफको राज्य कार्यालय भोपाल के उप प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री विकास चौरसिया थे।कार्यक्रम में करीब 50 सहकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा एवं खेतों के स्वास्थ्य का संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना, जैव उर्वरक, बायो डीकम्पोजर एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। श्री दिनेश चौरसिया ने सहकारी समितियों से किसानों के बीच मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैव एवं नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।श्री विकास चौरसिया ने जैव एवं नैनो उर्वरकों की उपयोगिता, श्री सूरज पाटीदार ने सागरिका, सुश्री नेहा चंदेल ने समितियों के माध्यम से उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा श्री प्रदीप साहू ने ई-टोकन एवं नैनो उर्वरकों की जानकारी दी।

इफको क्षेत्रीय अधिकारी श्री मोहित जैन ने कार्यक्रम का  संचालन ,अतिथियों का स्वागत ,इफको का परिचय  एवं समितियों के लिए व्यावसायिक मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री नवीन शर्मा, जिला सहकारी बैंक की मार्केटिंग इंचार्ज सुश्री नेहा चंदेल, कृषि विभाग के फर्टिलाइजर इंचार्ज श्री प्रदीप साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में SFA भूरा धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture