Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुजरात के आम की दुनियाभर में धूम: पांच साल में 3,000 टन का निर्यात, गिर केसर वैरायटी की खास मांग

21 जुलाई 2025, भोपाल: गुजरात के आम की दुनियाभर में धूम: पांच साल में 3,000 टन का निर्यात, गिर केसर वैरायटी की खास मांग – गुजरात के स्वादिष्ट आम अब दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में गुजरात से कुल 3,000 टन आम का निर्यात हुआ है। खास बात यह रही कि साल 2024-25 में अकेले 29 प्रतिशत आम का निर्यात किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा है।

अमेरिका और अफ्रीकी देशों तक पहुंचा गुजरात का आम

2019-20 से 2024-25 के बीच गुजरात से अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों में 3,000 टन आम भेजे गए। इसमें गिर केसर आम की खास भूमिका रही, जिसे वर्ष 2011 में GI टैग मिला था। बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में गुजरात ने 856 टन आम का निर्यात किया, जिससे राज्य के किसानों को बेहतर आय का लाभ मिला।

लगातार बढ़ रहा है उत्पादन

गुजरात में आम का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। राज्य में कुल 4.71 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी फसलें होती हैं, जिसमें से 1.77 लाख हेक्टेयर (करीब 37%) में सिर्फ आम की खेती होती है। वलसाड, नवसारी, गिर सोमनाथ, कच्छ और सूरत ऐसे जिले हैं जहां सबसे ज्यादा आम उगाए जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्पादन में 21 प्रतिशत का इजाफा

2021-22 में गुजरात में 9.17 लाख टन आम का उत्पादन हुआ था, जो 2023-24 में बढ़कर 11.15 लाख टन हो गया, यानी करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, 2024-25 का उत्पादन डेटा अभी जारी नहीं किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खेती का क्षेत्र भी बढ़ा

पिछले कुछ वर्षों में आम की खेती का दायरा भी बढ़ा है। 2021-22 से 2023-24 के बीच 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल 1,77,514 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती हो रही है। नवसारी, वलसाड और गिर सोमनाथ जिले 2023-24 में सबसे अधिक आम उत्पादन करने वाले जिले रहे। इन जिलों में क्रमशः 2.17 लाख टन, 2.09 लाख टन और 1.12 लाख टन आम का उत्पादन हुआ।

अमरेली जिले में सबसे ज्यादा पैदावार

अमरेली जिले में सबसे ज्यादा उत्पादकता दर्ज की गई। यहां प्रति हेक्टेयर औसत 8.16 मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ। वर्ष 2023-24 में 7,430 हेक्टेयर में कुल 60,600 टन आम का उत्पादन अमरेली में हुआ।

बावला प्लांट से तैयार होकर विदेश जाता है आम

गुजरात के अहमदाबाद के पास बावला में गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन का गामा रेडिएशन प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित है। यहां से 2019 से 2025 के बीच कुल 805 मीट्रिक टन आम का विकिरण (irradiation) कर विदेश भेजा गया है। इस प्लांट को USDA-APHIS (अमेरिका का कृषि विभाग) से मंजूरी मिली हुई है, जिससे अमेरिका में आम और अनार का निर्यात संभव हो सका है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com