राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधोसंरचना निधि पर किसानों का मार्गदर्शन

01 अप्रैल 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृषि अधोसंरचना निधि पर किसानों का मार्गदर्शन – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल ने कृषि अधो संरचना निधि पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । मंडी बोर्ड एवं जिला स्तरीय समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में किसानों को कृषि अधो संरचना निधि योजना में किसान किस प्रकार भागीदारी कर सकते हैं बताया गया । कार्यशाला में पी एम कुसुम सौलर पावर प्लांट,कस्टम हायरिंग सेंटर ,मिलेट्स, प्राकृतिक खेती सौर ऊर्जा आदि विषयों पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्रीमती सुमन प्रसाद ने संबोधित कर कृषि अधो संरचना निधि योजना कृषकों के लिए महत्वकांक्षी बताई इस योजना के माध्यम से कृषक अपने उत्पाद को व्यवसायिक रूप देकर बाजार में उपलब्ध करा कर अधिक दाम प्राप्त कर सकते हैं। खेती को रोजगार -उद्योग का माध्यम बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है ।

कार्यशाला में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मैदनी प्रताप सिंह, डॉ तेजस्वी सातपुते ,कृषि अभियांत्रिकी संस्थान म प्र के श्री प्रताप सिंह शाक्य , मंडी बोर्ड के सहायक संचालक श्री गोविंद शर्मा , प्रगति साथी प्रा, लि, भोपाल के डायरेक्टर श्री धीरज दुबे ने भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि कार्यालय के सहायक संचालक श्री अमित सिंह, श्रीमती शिखा चौहान ,श्रीमती सुषमा अहिरवार, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेंद्र अमरुते ,खाद्य सुरक्षा मिशन के जिला सलाहकार श्री विशाल दांगी ,श्री भूपेन्द्र चोबीतकर, फंदा ब्लॉक कृषि अधिकारी श्री एस के शर्मा ,आत्मा के श्री अखिलेश सोनानिया, श्री जाटव ,कार्यक्रम संयोजक श्री असद एवं जिले के सभी कृषि अधिकारी ,एफपीओ के सदस्य, आत्मा की कृषक सहेलियां एवं कृषक उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements