Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

हैप्पी सीडर और सुपर सीडर यंत्र खरीदने के लिए मिलेगा अनुदान

22 अप्रैल 2025, श्योपुर: हैप्पी सीडर और सुपर सीडर यंत्र खरीदने के लिए मिलेगा अनुदान – कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हैप्पी सीडर और सुपर सीडर कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जायेगा। यह यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे किसान जो पराली प्रबंधन में उपयोगी हैप्पी सीडर और सुपर सीडर खरीदना चाहते हैं ,वे ऑनलाइन  पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन यंत्रों की अनुमानित कीमत 2.20 लाख से 3.00 लाख रुपये है, जिस पर शासन द्वारा 40 से 50 तक अनुदान दिया जायेगा।

उप संचालक कृषि श्री जीके पचोरिया ने बताया कि हैप्पी सीडर और सुपर सीडर के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ये यंत्र गेहूं, धान एवं अन्य फसल की कटाई उपरांत बिना जुताई किए सीधे बोनी हेतु अत्यंत उपयोगी है। ये खेत में बची नरवाई अथवा पराली को जमीन में सीधे मिला देते है, जिससे किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं रहती है यह पराली खेत में मिलकर खाद का काम भी करती है। उन्होंने बताया कि सुपर सीडर और हैप्पी सीडर खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान आधार कार्ड, जमीन की खतौनी आदि दस्तावेज लगाकर आवेदन कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com