Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 करोड़ का अनुदान

28 जनवरी 2023, चंडीगढ़: हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 करोड़ का अनुदान – हरियाणा के कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ सुमिता मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर कीमत का 50 प्रतिशत अधिकतम 3 लाख रूपये तक का सब्सिडी उपलब्ध करवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने 10 जनवरी, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया है तथा स्कीम के दिशानिर्देशों अनुसार योग्य पाये जाने उपरान्त उन्हें ड्रा में शामिल होने के लिए 10 हजार रूपये की रिफन्डेबल पंजीकरण फीस विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी किसानों का चयन ड्रा के माध्यम से संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा जिला स्तर पर किया जायेगा।

डाॅ सुमिता मिश्रा ने कहा कि इसके अतिरिक्त पहली बार विभाग द्वारा ई-वाउचर के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सीडी दी जायेगी। जिससे किसान पूरी राशि के भुगतान की अपेक्षा केवल अपने हिस्से की राशि का भुगतान करके ट्रैक्टर खरीद सकेंगे तथा उन्हें ट्रैक्टर की खरीद पर कम आर्थिक खर्च वहन करना होगा। सरकार द्वारा राज्य में कुल 660 ट्रैक्टरो की खरीद पर लगभग 20 करोड़ का अनुदान अनुसूचित जाति के किसानों को उपलब्ध करवाया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )