Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोल्ड स्टोरेज एवं रायपनिंग चेम्बर के लिए मिलेगी अनुदान सहायता

15 नवंबर 2024, इंदौर: कोल्ड स्टोरेज एवं रायपनिंग चेम्बर के लिए मिलेगी अनुदान सहायता –  इंदौर जिले के कृषकों को सूचित किया गया है कि संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत फसलोत्तर प्रबंधन घटक के तहत कोल्ड स्टोरेज टाईप 1 संख्या 16 (80000 MT) वित्तीय राशि 2240.00 लाख रूपये एवं  राइपनिंग  चैम्बर संख्या 06 (1800 MT) वित्तीय राशि 630.00 लाख रुपये के लक्ष्य प्राप्त  हुए  हैं।

योजना प्रावधान अनुसार कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 प्रति हितग्राही अधिकतम निर्माण क्षमता 5000 मी.टन निर्माण हेतु निर्धारित लागत राशि  8.00 लाख रूपये प्रति मी. टन अनुदान सहायता 35 प्रतिशत अधिकतम राशि  140.00 लाख रूपये तथा रायपनिंग चैम्बर प्रति हितग्राही निर्माण क्षमता 300 मी.टन निर्माण हेतु निर्धारित लागत राशि 1.00 लाख रूपये प्रति मी.टन अनुदान सहायता 35 प्रतिशत अधिकतम राशि 105.00 लाख रूपये है।

योजनान्तर्गत लाभ लेने के  इच्छुक  कृषक / उद्यमी विभागीय mpfsts portal पर निर्धारित दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिसमें डीपीआर, बैंक ऋण स्वीकृति पत्र, बैंक एप्राइजल रिपोर्ट, भूमि के दस्तावेज, भवन निर्माण अनुज्ञा पत्रक, चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा हस्ताक्षरित बेसिक डाटाशीट, केन्द्र एवं राज्य सरकार से पूर्व से लाभ प्राप्त नहीं करने का घोषणा पत्र (100/- नोटराईज्ड स्टॉम्प पर) सहित परियोजना प्रस्ताव / आवेदन आदि की आवश्यकता रहेगी।  अधिक जानकारी के लिये विकासखंड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय उप संचालक उद्यान,  चिड़िया घर के पास, ए.बी. रोड इन्दौर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com