नाबार्ड आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ
04 जून 2026, भोपाल (कृषक जगत): नाबार्ड आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ – नाबार्ड ने आदिवासी विकास निधि के तहत शहर में आम महोत्सव का आयोजन किया । प्रदेश के सहकारीता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आम उत्पादन को किसानों की आय का सशक्त माध्यम बताया उन्होंने पैक्स ( सहकारी समितियां) के सहयोग से आम बाडीयो का विस्तार एवं आम से उत्पादित अन्य खाद्य सामग्री को उपभोक्ताओं तक पहूचाने की बात कही आम फलोद्धान को रोजगार का सशक्त माध्यम एवं पीढीयों तक जीवन निर्वाहन का साधन माना ।
श्री सारंग ने अपने संबोधन में नाबार्ड द्वारा बाड़ी परियोजना के अंतर्गत किए जा रहा है प्रयासों की सराहना की । आम महोत्सव नाबार्ड के क्षैत्रीय कार्यालय परिसर में आगामी 8 जून तक आयोजित होगा । इसमें बाड़ी परियोजना से जुडे आदिवासी कृषकों के आमो को विक्रय एवं प्रदर्शनी के लिए रखा गया है । नाबार्ड पिछले 9 सालों से यह आयोजन कर रहा है। इससे बाड़ी परियोजना का विस्तार होकर आमों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। महोत्सव में एक ही स्थान पर प्रदेश के अनेक जिलों से लाए आम की कई प्रजातियां देखी जा सकती है इनमें केसर, लंगड़ा, चौसा ,नीलम, आम्रपाली, दशहरी , मल्लिका , तोतापुरी, राजापुरी, सुंदरजा एवं नूरजहां प्रमुख किस्म है। बाड़ी परियोजना अंतर्गत प्रदेश के अलीराजपुर ,मंडला ,शहडोल ,रीवा, सतना छिंदवाड़ा ,पन्ना ,देवास एवं शिवपुरी जिलों से आमों को लाया गया है । बिना केमिकल्स देशी विधियों डालो पर पके इन आमों का स्वाद राजधानी वासियों को चार दिनों तक चखने का मौका मिलेगा।
सुंदरजा आम को जी आई टैग मिलने से इसकी विश्व विख्यात ख्याति हो गई है। कार्यक्रम में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी, सरस्वती ने प्रदेश में नाबार्ड द्वारा की जा रही गतिविधियों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ,सहकारीता आयुक्त श्री मनोज पुष्प , राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति एवं सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक श्री धीरज गोयल सहित श्री आर सी बेहेरा अध्यक्ष मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ,श्री संजय श्रीवास्तव महाप्रबंधक बैंक आफ इंडिया, श्री मनोज कुमार गुप्ता प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक ,श्री विक्रम राजपूत उप महाप्रबंधक रिजर्व बैंक, श्री प्रशांत कुमार महाप्रबंधक यूनियन बैंक, श्रीमती रेखा तिवारी क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक, श्री विजेन्द्र नाबार्ड सहित आम उत्पादक कृषक,एफपीओ प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक श्री सलिल झोकरकर एवं आभार श्री रवि मेश्राम ने व्यक्त किया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

