Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट: राजस्थान में कृषि निवेश को रफ्तार, भजनलाल शर्मा की विदेशी उद्यमियों से वन-टू-वन बैठक

24 अप्रैल 2026, जयपुर: ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट: राजस्थान में कृषि निवेश को रफ्तार, भजनलाल शर्मा की विदेशी उद्यमियों से वन-टू-वन बैठक – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को नई दिल्ली में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट के तहत विभिन्न देशों के ट्रेड प्रतिनिधियों, विभिन्न उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स ने वन-टू-वन मुलाकात की।  मुख्यमंत्री ने कनाडा, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, वियतनाम और अर्जेन्टीना के दूतावासों के वाणिज्यिक एवं कृषि प्रतिनिधियों से राजस्थान में कृषि निवेश बढ़ाने पर विस्तृत बातचीत की।

उन्होंने कहा कि किसान नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर तथा विभिन्न फूड प्रोसेसिंग गतिविधियों के विकास से सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस इन्वेस्टर मीट से प्रदेश के किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही, फसलों और एग्री प्रोडक्ट्स के निर्यात से किसानों की आय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से एग्री स्टार्टअप्स को प्रगति के विभिन्न अवसर मिलेंगे। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कृषि एवं तकनीकी विषयों पर हुई चर्चा-

मुख्यमंत्री ने वन टू वन मुलाकात के दौरान रूस की ड्रोन तकनीक, कनाडा के खेतों में एग्री प्रोसेसिंग और पराली से संबंधित प्रक्रिया, ब्राजील की तरह सोयाबीन उत्पादन को बढ़ावा देने, मक्का से मेथेनॉल बनाने सहित अन्य कृषि एवं तकनीकी विषयों पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशों से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिससे इन देशों में किए जा रहे कृषि नवाचारों तथा उन्नत तकनीकों को प्रदेश के किसानों के हित में अपनाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट से भविष्य की खेती के लिए किसान, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति निर्माता इस मंच के माध्यम से एक साथ काम कर सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल, जल संसाधन श्री मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी. आर. चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक श्री एम. एल. जाट, प्रमुख शासन सचिव कृषि श्रीमती मंजू राजपाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture