राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद जारी, 3.75 लाख टन से अधिक फसल मंडियों में पहुंची

04 अक्टूबर 2024, भोपाल: हरियाणा में धान की सरकारी खरीद जारी, 3.75 लाख टन से अधिक फसल मंडियों में पहुंची – हरियाणा में धान सहित खरीफ फसलों की सरकारी खरीद सुचारू रूप से चल रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि फसलों की खरीद प्रक्रिया को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह खरीद 15 नवंबर तक चलेगी।

अब तक राज्य की विभिन्न मंडियों में 3 लाख 75 हजार 876 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 17% तक की नमी वाली 95 हजार 855 टन धान की खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही 10 हजार 934 मीट्रिक टन धान का उठान भी पूरा किया गया है। कुरुक्षेत्र जिले में सबसे अधिक 36 हजार 438 टन धान की खरीद हुई है।

सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है और अब तक 9 हजार 874 किसानों के बैंक खातों में 4 करोड़ 82 लाख रुपये सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement