Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा व पंजाब में चावल मिल मालिकों की हड़ताल के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने 69 हजार टन से अधिक धान खरीदा

03 अक्टूबर 2024, चंडीगढ़: हरियाणा व पंजाब में चावल मिल मालिकों की हड़ताल के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने 69 हजार टन से अधिक धान खरीदा – हरियाणा और पंजाब में चावल मिल मालिकों की हड़ताल के बावजूद, सरकारी एजेंसियों ने अब तक 69,646 टन से अधिक धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कर ली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राज्य की 241 मंडियों में कुल 2,96,211 टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 17% तक नमी वाली धान की खरीद सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही 5,267 मीट्रिक टन धान का उठान भी कर लिया गया है।

सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है, जिसमें अब तक 3 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में वितरित किए जा चुके हैं। इससे 7,276 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। कल के दिन 1,662 टन धान का उठान किया गया, जिससे मंडियों में तेजी से काम हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि चावल मिल मालिकों की हड़ताल के चलते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं ताकि फसल की बिक्री बिना रुकावट के हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com