Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान में शुरू हुई गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, पशुपालकों और किसानों को मिलेगा बिना ब्याज के ऋण

19 अक्टूबर 2024, जयपुर: राजस्थान में शुरू हुई गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, पशुपालकों और किसानों को मिलेगा बिना ब्याज के ऋण –  राजस्थान सरकार ने कृषि और पशुपालन क्षेत्र को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक नई पहल की है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को बिना ब्याज के एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे कृषि और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ा सकें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को डेयरी से जुड़े उपकरण खरीदने, गोवंश के लिए शेड बनाने और चारा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देना है। यह योजना किसानों के लिए अतिरिक्त आय के साधन पैदा करने और उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करेगी।

योजना के तहत क्या मिलेगा?

सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। यह राशि डेयरी से संबंधित गतिविधियों जैसे शेड निर्माण, चारा उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए दी जाएगी। इसके अलावा, ऋण समय पर चुकाने पर किसानों को 10.25 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और उसके पास आधार कार्ड और जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही, सिबिल स्कोर न्यूनतम 600 होना चाहिए, हालांकि क्रेडिट हिस्ट्री कम होने पर भी आवेदन पर विचार किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

योजना में एक परिवार से केवल एक सदस्य को ऋण दिया जाएगा और ऋण राशि की अदायगी 12 मासिक किश्तों में की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां किसान एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस योजना के लिए कोई प्रक्रिया शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस योजना के तहत पशुओं और आवेदक दोनों का बीमा अनिवार्य है। इससे किसानों को किसी भी अप्रत्याशित घटना के दौरान आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com