Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लीची की बागवानी करने वाले किसानों के लिए अच्छा मौका, सरकार दे रही सब्सिडी

23 अप्रैल 2025, भोपाल: लीची की बागवानी करने वाले किसानों के लिए अच्छा मौका, सरकार दे रही सब्सिडी – बिहार की सरकार ने अब लीची की बागवानी करने वाले किसानों के लिए सब्सिडी देने का फैसला लिया है. सरकार लीची की खेती को प्रोत्साहित करना चाहती है और ऐसे किसानों को पचास प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है. सरकार एकीकृत बागवानी मिशन के तहत सब्सिडी दे रही है.

लीची की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर कुल 2 लाख रुपये की लागत आती है. इसमें 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा. यानी किसानों को 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा. ऐसे में लीची की कमर्शियल खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है.

भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लीची उत्पादक देश है. देश में कुल लीची उत्पादन का लगभग 70% हिस्सा बिहार में ही होता है. शाही लीची न केवल बिहार में बल्कि देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध है. यहाँ उत्पादित लीची को विभिन्न देशों में निर्यात किया जाता है. उत्तर भारत में जुलाई-अगस्त का महीना लीची का बाग लगाने के सही समय है.पूरे पौधे को उगाने के लिए पौधों को 15 दिनों तक रोजाना पानी देने की जरूरत होती है। एक बार पौधा लग जाने के बाद जरूरत के हिसाब से सिंचाई की जा सकती है। पौधों के चारों ओर सूखी घास या पॉलीथीन फर्श बिछा दिया जाता है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. योजना से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो स्थानी उद्यान अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com