Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

07 मई 2026, भोपाल: सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ग्राम आमादरहा निवासी किसान श्री नान सहोदर तिर्की के लिए खुशियां लेकर आया, जहां उन्हें उनका बहुप्रतीक्षित किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान किया गया।

श्री तिर्की ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर में ही उनका कार्ड उपलब्ध करा दिया। कार्ड मिलने से उन्होंने खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया।

मुख्यमंत्री की पहल की सराहना

हितग्राही  तिर्की ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए साहूकारों से ऋण लेना पड़ता था, जिस पर अधिक ब्याज देना होता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध होगा और खेती-किसानी सुगम बनेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गांव तक पहुंच रही योजनाओं की सुविधा

सुशासन तिहार के अंतर्गत 10 जून तक जिले में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इन शिविरों में न केवल आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही प्रमाण पत्र एवं अन्य हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री नान सहोदर तिर्की जैसे अनेक किसानों के लिए सुशासन तिहार उनकी मांगों, समस्याओं और शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture