Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम

कृषि मंत्री श्री पटेल 16वें दीक्षांत समारोह में 

20 फरवरी 2023,  भोपाल । जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम – मप्र के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल गतदिनों जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का इतिहास स्वर्णिम रहा है। म.प्र. के सबसे पुराने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थी मौजूद रहे। श्री पटेल ने दीक्षांत समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि म.प्र. की उन्नत कृषि और प्रदेश को लगातार मिलने वाले कृषि कर्मण पुरस्कारों में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का अहम योगदान है।

यहां के विद्यार्थी शिक्षित होने के बाद उन्नत कृषि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्या एवं चुनौतियों का हल ढूंढने में भी समर्थ रहेंगे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें