Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

उत्तर प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना: 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी

05 जून 2024, भोपाल: उत्तर प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना: 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी – उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने की योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत किसान 100 से 500 बकरियों की यूनिट स्थापित कर सकते हैं।

100 बकरियों की यूनिट पर 20 लाख रुपये की लागत आती है, जिस पर 50 प्रतिशत यानी 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं, 500 बकरियों की यूनिट के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिस पर 50 प्रतिशत यानी 50 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।

आवेदन के लिए किसानों को जमीन के कागजात और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा, किसानों को स्वयं सहायता समूह या कृषि उत्पादक संगठन बनाना होगा। इस योजना के तहत किसान www.udyamimitra.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस योजना से बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)