Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर में पंजीकृत किसानों की मंडी में सोयाबीन बिक्री करवाएं

07 नवंबर 2025, छतरपुर: भावांतर में पंजीकृत किसानों की मंडी में सोयाबीन बिक्री करवाएं –  समय सीमा की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें  विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

कलेक्टर ने कृषि अधिकारी से जिले में खाद उपलब्धता की जानकारी ली जिसमें मार्कफेड द्वारा बताया गया कि जिले में खाद की रैक 5 से 7 दिन में प्राप्त होगी। उन्होंने भावांतर में पंजीयन के विरुद्ध हुई बिक्री की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि पोर्टल पर निरंतर एंट्री कराएं और फील्ड स्टाफ  किसानों को प्रेरित करें और सभी पंजीयनधारियों  की सोयाबीन बिक्री मंडियों में करवाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile