Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

27 दिसंबर 2024, सीहोर: मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण – मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ के महाप्रबंधक श्री योगेश जोशी ने सीहोर जिले के रेहटी एवं  भेरूंदा क्षेत्र के सोयाबीन उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोयाबीन की नमी एवं गुणवत्ता तथा सोयाबीन खरीदी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोयाबीन की गुणवत्ता एवं 50  किलो  मानक भरती की जांच की। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, सर्वेयर, गोदाम मालिकों को केवल एफएक्यू गुणवत्ता की सोयाबीन की खरीदी करने एवं मानक भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। यदि उपार्जन कार्य में कोई कठिनाई आती हो तो तुरंत उसका निराकरण किया जाए।

श्री जोशी ने  रेहटी स्थित एसडब्ल्यूसी वेयरहाउस, मां रेवा वेयरहाउस हाल्याखेड़ी बालागांव, सुदामा वेयरहाउस गिलोर विपणन समिति, रामानंद वेयरहाउस वासुदेव समिति , श्रीराम वेयरहाउस पिपलानी समिति, मूलचंद वेयरहाउस बाइबोड़ी समिति उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com