राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके कर्मचारियों का भविष्य संकट में, आईसीएआर की नीतियों पर गंभीर आरोप

15 नवंबर 2024, भोपाल: केवीके कर्मचारियों का भविष्य संकट में, आईसीएआर की नीतियों पर गंभीर आरोप – मध्य प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र; केवीकेद्ध कर्मचारियों के भविष्य पर गहराते संकट को लेकर केवीके कर्मचारी कल्याण संघ ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद; आईसीएआरद्ध की नीतियाँ को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी है।

संघ ने अरोप लगाया है कि आईसीएआर की पक्षपातपूर्ण नीतियों और कथात तानाशाही रवैयों के चलते केविके केंद्रों का अस्तित्व और इनमें कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य खतरे में आ गया है।संघ द्वारा जारी मांगपत्र में इस गंभीर स्थिति के निराकरण के लिए कई आविष्कारक मांगे राखी गई हैं।

Advertisement
Advertisement

प्रमुख मांगेंरू

एसोसिएशन ने केवीके के कर्मचारियों की सुरक्षा और हितों के लिए 15 सूत्रीय मांगें पेश की हैंए जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैंरू

  1. अवैध और अप्रासंगिक आदेशरू केवीके कर्मचारी संघ ने मांग की है कि आईसीएआर द्वारा जारी किए गए अप्रासंगिक आदेशों को तुरंत रद्द किया जाए।
  2. वेतन भत्तों में कटौतीरू विगत दो वर्षों से हो रही वेतन भत्तों की कटौती को बंद किया जाए और लंबित राशि को तुरंत जारी किया जाए।
  3. स्वास्थ्य भत्ताए ग्रेच्युटीए और पेंशनरू कर्मचारियों का मान्य अधिकार माने जाने वाले चिकित्सा भत्ताए अवकाश नकदीकरणए ग्रेजुएटी और पेंशन ;एनपीएसध्ओपीएसद्ध बहाल किए जाएं।
  4. उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालनरू जबलपुर उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारियों को वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
  5. परोदा समिति की सिफारिशें लागूरू डॉण् आर एस परोदा की अध्यक्षता में गठित उच्च समिति की सिफारिशें लागू कर केवीके कर्मचारियों की सेवा शर्तों में एकरूपता लाई जाए।
  6. वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चितरू जेएनकेवीवी द्वारा संचालित केवीके केंद्रों में कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान किया जाए।

कृषि विज्ञान केंद्रों का महत्व और चुनौतियाँ

कृषि विज्ञान केंद्रए भारत की सबसे बड़ी कृषि विस्तार प्रणाली के रूप में किसानों को तकनीकी और वैज्ञानिक सहायता प्रदान करते हैं। मध्य प्रदेश में 52 जिलों में कुल 54 केवीके संचालित हैंए जो राज्य कृषि विश्वविद्यालयोंए गैर.सरकारी संगठनों और आईसीएआर के अधीन हैं। इन केंद्रों का कार्य किसानों को आधुनिक टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़नाए जलवायु के अनुरूप प्रौद्योगिकियों का परीक्षण और प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश में किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहे हैं।

Advertisement8
Advertisement

कर्मचारियों की समस्याएं और मांगें

केवीके कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें मिलने वाले बुनियादी लाभों में कटौती की जा रही हैए और हाल ही में आईसीएआर द्वारा जारी आदेश के अनुसारए केवल 60 वर्ष तक के कर्मचारियों को महंगाई और गृह भत्ता देने की बात कही गई है। संघ ने इसे असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

Advertisement8
Advertisement

संघ ने इस बात पर भी जोर दिया कि केवीके के कर्मचारीए चाहे किसी भी संगठन के अधीन होंए समान जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित इस योजना के तहत सभी कर्मचारियों के लिए एक जैसी सुविधाएं होनी चाहिए।

संकट से निपटने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग

केवीके कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया तो न केवल इन केंद्रों का अस्तित्व संकट में आ जाएगा बल्कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ेगा। संघ ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल कदम उठाएं और किसानों के इस अहम नेटवर्क को बचाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement