Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईसीएआर सहायक महानिदेशक ने केवीके सराहा

04 जनवरी 2025, अलीराजपुर: आईसीएआर सहायक महानिदेशक ने केवीके सराहा – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक कृषि प्रसार डॉ आर के सिंह कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर में पहुंचे । केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आर के यादव के साथ ग्राम साकडी का दौरा किया इस दौरान किसानों से चर्चा की गई कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों जैसे गिर गाय, बकरी पालन, कड़कनाथ मुर्गा पालन, शेड नेट हाउस, फसल संग्रहालय, औषधि पौधों, आम , अमरूद, चीकू, सीताफल के बगीचे,पैशन ,ड्रैगन फूड उत्पादन ,सब्जियों की मल्चिंग पद्धति, ड्रिप तकनीक, तालाब, वृक्षारोपण इकाइयों को देखकर केवीके के प्रयासों की सराहना की। डॉ सिंह ने जिले के किसानों से वर्षा जल संरक्षण कर रबी मौसम में ड्रिप स्प्रिंकलर पद्धति से फसलों में सिंचाई अपनाने की बात कही । केवीके में आयोजित बैठक में आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत तिलहन उत्पादन के लिए सरसों उन्नत तकनीक से अवगत कराया। सरसों की रुक्मणी प्रजाति का बीज संरक्षित कर तीन वर्षों तक उपयोग करने की बात कही । कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान, परियोजना संचालक आत्मा श्री दादू सिंह मौर्य, पशुपालन विभाग के डॉ आर एल बेरवा ,डी एस सी संस्था के श्री मनीष गिरधाणी ,श्री वितेंद्र पवार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एम के गुप्ता ,श्री सुदीप तोमर ,श्री मुकेश बेनल ,श्री राजेश पासी ,श्री सुनील वाणी , सुश्री रश्मि देवड़ा, श्री उमेश कनेश, श्री राधु सिंह , श्री गुल सिंह आदि उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com