Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फ्रूट फॉरेस्ट योजना: तीन साल में लगेंगे 10 लाख फलदार पौधे, राज्यपाल नेकरी घोषणा

08 अक्टूबर 2025, भोपाल: फ्रूट फॉरेस्ट योजना: तीन साल में लगेंगे 10 लाख फलदार पौधे, राज्यपाल ने करी घोषणा – मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली विकासखंड के गाँव कड़ता में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को ‘फ्रूट फॉरेस्ट’ योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, सागर जिले से शुरू की गई फ्रूट फॉरेस्ट योजना एक अभिनव योजना है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से स्व-सहायता
समूहों की महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

राज्यपाल ने आंगे बताया की आने वाले तीन सालों में लगभग 10 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा जिससे से महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। उनके जीवन में बदलाव आयेगा और वे सशक्त होंगी।

कड़ता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस योजना की घोषणा करी। कार्यक्रम में उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनजातीय वीरों के संग्रहालय का अवलोकन किया और आम का पौधा भी रोपा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए प्रारंभ की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम योजना अभूतपूर्व योजनाएं हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए जनमन योजना में लगभग 24 हजार करोड़ रुपए और धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम योजना में लगभग 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन योजनाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह जनजातीय वर्ग के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने वाली योजना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture