Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फलों को नीलाम करने की प्रक्रिया प्रारंभ

4 अप्रैल 2022, इंदौर ।  फलों को नीलाम करने की प्रक्रिया प्रारंभ – इंदौर के शासकीय उद्यान फलबाग में साढ़े 300 से अधिक पेड़ों पर लगे आम, फालसा, चीकू, जामुन आदि के फलों का स्वाद इंदौर के आम नागरिक चखेंगे। इन पेड़ों पर लगे फलों को नीलाम करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उप संचालक उद्यानिकी श्री त्रिलोकचन्द्र वास्कले ने बताया है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर में लगे पेड़ों के फलों की नीलामी की जा रही है। आम, फालसा, चीकू, जामुन आदि के कुल 359 वृक्ष हैं। इन वृक्षों की फलबहार विक्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। फलबहार क्रेता, व्यापारियों से शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर की आम, चीकू, फालसा, जामुन की प्राकृतिक/जैविक फलबहार विक्रय हेतु मोहरबंद लिफाफे निविदा आमंत्रित कर नीलामी की कार्यवाही की जाना है। निविदा पत्र उप संचालक उद्यान कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। भरे हुए निविदा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल के दोपहर 12 बजे तक है। निविदा उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जायेगी। फलबहार क्रय से पूर्व फलबहार का अवलोकन कार्यालयीन समय में शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर में जाकर किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile