Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एफपीओ प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित – श्री मोदी

23 अगस्त 2026, मन्दसौर (कृषक जगत): एफपीओ प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित – श्री मोदी – मंदसौर एग्रो इंडस्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड दलौदा की षष्टम वार्षिक आम सभा को सम्बोधित करते हुए जिले के उप संचालक कृषि श्री रविन्द मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही । भारत सरकार एफपीओ परीयोजना’ के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एवं सी बी बी ओ संस्था मध्यभारत कंसोर्सियम आफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा प्रवर्तित मंदसौर एग्रो इंडस्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की षष्टम वार्षिक आमसभा ग्राम आकोदड़ा मे सम्पन्न हुई | संस्था के अध्यक्ष श्री समरथ धाकड़ द्वारा कोरम पूर्ति की घोषणा के बाद सभा प्रारंभ हुई । संस्था के कार्यकारी अधिकारी श्री राकेश पाटीदार ने वित्तीय लेखा की जानकारी एवं आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं बजट की रूप रेखा प्रस्तुतिकरण के बाद, आवश्यक प्रस्तावो का अनुमोदन अंशधारको द्वारा कराया गया I

कार्यक्रम मे सीबीबीओ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेश कुमार द्विवेदी ,कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर के प्रमुख वैज्ञानिक डा. जी एस चुण्डावत ,नाबार्ड के डी डी एम श्री योगेन्द्र सैनी सहित अधिक व्यवसाय करने वाले कृषको में श्री कन्हैयालाल राठोर, श्री शाहरुख मंसूरी, श्री दिनेश धाकड़ एवं श्री नरेन्द्र पाटीदार, मल्टीप्लेक्स के मैंनेजर श्री नागेन्द्र कुमार शुक्ला , वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री चेतन पाटीदार, श्री महेश पाटीदार, डॉ राजेश गुप्ता वैज्ञानिक, संस्था के संचालकगण, श्री पुष्कर धाकड़, श्री बद्रीलाल पाटीदार, श्री बालमुकुंद पाटीदार, श्री अशोक पाटीदार, श्री मदन मालवीय, श्रीमती शिवकन्या पाटीदार एवं श्री कारुलाल पाटीदार मौजूद थे ।

आपने उपरोक्त  समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम  कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile