Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर जिले में उपार्जन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

27 जनवरी 2023, शाजापुर: शाजापुर जिले में उपार्जन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन – रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन (01 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक) की प्रक्रिया के निर्धारण के संबंध में शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 06 फरवरी से 28 फरवरी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर हो सकेगा। नि:शुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र तथा एमपी किसान एप्प पर किया जा सकता है। सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफों पर हो सकेगा।

जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर श्री जैन अध्यक्ष रहेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव तथा उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उपायुक्त सहकारिता, जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ई-गर्वेनेंस जिला प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी, एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोंरेशन जिला प्रबंधक, मध्प्रदेश वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजि. कार्पों. जिला प्रबंधक, भू अभिलेख अधीक्षक, कृषि उपज मण्डी (जिला मुख्यालय की मण्डी के) को सदस्य बनाया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें