राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती के लिए कृषि सखियों ने सीखा जीवामृत और ब्रह्मास्त्र बनाना

27 सितम्बर 2025, ग्वालियर: जैविक खेती के लिए कृषि सखियों ने सीखा जीवामृत और ब्रह्मास्त्र बनाना – मेला रोड़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण में कृषि सखियाँ जैविक खेती की बारीकियों में पारंगत हो रही हैं।  गत दिनों जिले के विभिन्न विकासखंडों से आईं कृषि सखियों ने फसल सुरक्षा के लिए उपयोगी अग्निआस्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों से प्राप्त की।

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्राकृतिक खेती आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती पर चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन कृषि विज्ञान केंद्र, मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता द्वारा कृषि सखियों को नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्नि अस्त्र बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से मृदा के स्वास्थ्य संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

कृषि विज्ञान केन्द्र की प्राकृतिक खेती की नोडल अधिकारी डॉ. अमिता शर्मा द्वारा कृषि सखियों को जीवामृत बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. एस. सी. श्रीवास्तव द्वारा कृषि सखियों से प्राकृतिक में तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों के उपयोग पर जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement