Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: पशु चिकित्सा एंबुलेंस से पशुओं का घर पहुंच इलाज, टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करें 

26 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: पशु चिकित्सा एंबुलेंस से पशुओं का घर पहुंच इलाज, टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करें  – मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना के तहत अब तक लगभग 8,000 पशुओं का घर पहुंचकर इलाज किया जा चुका है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसान और पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 7 एंबुलेंस वाहन चलित पशु चिकित्सा इकाई के तहत संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक एंबुलेंस में एक डॉक्टर, एक पैरावेट, और एक ड्राइवर कम अटेंडेंट की तैनाती की गई है। ये एंबुलेंस वाहन पशुओं के उपचार से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस हैं। घर पहुंच चिकित्सा सेवा के लिए पशुपालकों से केवल 150 रुपये का शुल्क लिया जाता है, जबकि उपचार और दवाइयां पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। अब तक पशुपालकों से इस योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये का शुल्क वसूला गया है।

पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना, जो केंद्र और राज्य सरकार की सहभागिता से संचालित हो रही है, पशुपालकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। प्रदेश में टी एंड एम प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्स एजेंसी द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कटनी जिले के सभी 6 विकासखंडों और कटनी शहर में यह योजना सक्रिय रूप से चल रही है, जिससे पशुपालकों को उनके घर पर ही चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com