Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पुष्प उत्पादन को व्यवसायिक स्वरूप मिलेगा: श्री कुशवाह

29 जनवरी 2026, भोपाल: पुष्प उत्पादन को व्यवसायिक स्वरूप मिलेगा: श्री कुशवाह – मध्यप्रदेश में फूलों की खेती को व्यावसायिक रूप देने के लिए राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी 30 जनवरी को भोपाल में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के पुष्प उत्पादक, व्यवसायी, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।प्रदेश में करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती होती है, और प्रतिवर्ष 5 लाख मीट्रिक टन फूलों का उत्पादन होता है। मध्यप्रदेश देश में पुष्प उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। राज्य सरकार का उद्देश्य पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय दोगुना करना है।

उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि धार्मिक स्थलों और शहरों में फूलों की उच्च मांग वाले क्षेत्रों में पुष्प उत्पादन क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, जैसे उज्जैन में सिंहस्थ मेले के दौरान।

प्रदर्शनी में पुष्प उत्पादक कृषक, पुष्प विशेषज्ञ, नर्सरी व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, पुष्प उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि, कृषि विश्वविद्यलयों के छात्र तथा पुष्प प्रेमी शामिल होंगे। प्रदेश में लगभग 40 हजार किसान फूलों की खेती से जुडे हुए है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि इसी कडी में उद्यानिकी विभाग द्वारा 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले को बडे अवसर के रूप में देख रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर उज्जैन के आस पास लगभग 100 एकड में फूल उत्पादन का विशेष क्लस्टर विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पुष्प एवं शोभायमान पौधों के उत्पादन तथा पुष्प प्रसंस्करण से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों, उद्यमियों एवं समूहों को प्रदर्शनी के दौरान सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। 

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी बहु-उद्देशीय

• फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देकर कृषकों की आय में वृद्धि करना।

• विभिन्न प्रजातियों में फूलों के व्यावसायिक उत्पादन को प्रोत्साहित करना।

• कृषकों को नवीन तकनीकों, उन्नत किस्मों एवं आधुनिक उत्पादन विधियों से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित करना।• पुष्प उत्पादन एवं शोभायमान पौधों का उत्पादन करने वाली नर्सरियों को बढ़ावा देना।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture