Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण संपन्न

11 सितम्बर 2025, उज्जैन: उज्जैन में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में 50 कृषि सखियों हेतु राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, उज्जैन में डॉ ए के दीक्षित ,प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि  जयति सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत, उज्जैन  थीं। इस मौके पर श्री यू एस तोमर , उप संचालक कृषि ,उज्जैन, श्री के एस केन ,परियोजना संचालक आत्मा ,डॉ एस के  सिंह, डॉ रेखा तिवारी ,डॉ आशीष बोबड़े,डॉ मोनी सिंह ,श्री भगवान अर्गल सहित वैज्ञानिक , अधिकारी एवं किसान  मौजूद  थे।

मुख्य अतिथि  सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग है। इससे उत्पादन लागत घटती है , मिट्टी  की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और उपभोक्ताओं को सुरक्षित , पोषक और  स्वास्थ्यवर्धक आहार प्राप्त होता है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ सविता कुमारी ने बीजामृत , जीवामृत , घनजीवामृत एवं  वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने एवं उपयोग की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फसलों को कीटों एवं रोगों से सुरक्षित रखने वाले नीमास्त्र , ब्रह्मास्त्र तथा दशपर्णी काढ़ा जैसे  प्राकृतिक  कीटनाशकों  की  विधि एवं उनके प्रयोग के बारे में बताया। डॉ हंसराज जाटव वैज्ञानिक ( विस्तार ) ने प्रकृति खेती से उत्पादित फसलों के विपणन एवं मूल्य संवर्धन की  संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण में जिले के प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा  किए , जिनमे श्री योगेंद्र कौशिक ग्राम अजड़ावदा , श्री हकम सिंह ग्राम  बुचाखेड़ी एवं श्री गिरधारीलाल ग्राम गिनोदा प्रमुख रहे। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ी है , उत्पादन लागत घटी है , उपज का स्वाद और बाजार मूल्य दोनों बेहतर हुए हैं। अंत में सभी प्रतिभागी कृषक सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  कार्यक्रम का संचालन डॉ सविता कुमारी ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें