Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मछुआ दिवस पर मछुआरों को मिली बधाई: मध्यप्रदेश में 3.42 लाख मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल

11 जुलाई 2024, भोपाल: मछुआ दिवस पर मछुआरों को मिली बधाई: मध्यप्रदेश में 3.42 लाख मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल – मछुआ दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश के मछुआरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मछली पालन को प्रोत्साहित कर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया है। आगामी वर्ष में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मछुआरों की सहकारी समितियों से सहयोग लिया जाएगा।

श्री पंवार ने अपने संदेश में बताया कि नीली क्रांति से प्रदेश में आर्थिक क्रांति लाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार मछली पालन के साथ-साथ उसके प्र-संस्करण, विपणन और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि मछुआरों और मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जिससे उन्हें सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है और वे साहूकारों और बिचौलियों के हाथों से बच सकेंगे।

2024-25 के लिए तैयार हुआ मत्स्य उत्पादन संवर्धन का रोडमेप

प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए वर्ष 2024-25 का रोडमेप तैयार किया गया है। इस रोडमेप के जरिये प्रदेश में मत्स्य उत्पादन की नई संभावनाओं के लिए स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। प्राकृतिक तालाबों एवं जल-संरचनाओं को मत्स्य पालन के अनुकूल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com