राज्य कृषि समाचार (State News)

अत्याधुनिक तकनीक से चोरल और यशवंत सागर तालाबों में होगा मत्स्य पालन

11 जुलाई 2025, इंदौर: अत्याधुनिक तकनीक से चोरल और यशवंत सागर तालाबों में होगा मत्स्य पालन – इंदौर के चोरल और यशवंत सागर तालाबों में अत्याधुनिक तकनीक केज कल्चर (cage Culture) के माध्यम से मत्स्य पालन किया जायेगा। इसके लिए इच्छुक मत्स्य पालकों से आवेदन बुलाये गये है। मत्स्य पालन के माध्यम रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में यह अभिनव पहल की जा रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए केज कल्चर (cage Culture) अत्याधुनिक पद्धति है। इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले के मत्स्य पालकों को केज कल्चर से मत्स्य पालन के लिए चोरल और यशवंत सागर तालाब का जल क्षेत्र देने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक मत्स्य पालक अपना आवेदन मत्स्य पालन विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मत्स्य पालन विभाग के मछली फार्म खंडवा रोड़ के कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक मत्स्य पालक उक्त तालाबों के जल क्षेत्र में स्वयं के व्यय पर केज का निर्माण कर मत्स्य पालन निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements