राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले के 23 तालाबों का मत्स्य पालन के लिये 10 वर्ष का पट्टा आदेश जारी

23 अक्टूबर 2024, धार: धार जिले के 23 तालाबों का मत्स्य पालन के लिये 10 वर्ष का पट्टा आदेश जारी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार मत्स्य नीति वर्ष 2008 में जारी नीति के तहत जिले के 23 तालाबों को मत्स्य पालन हेतु 10 वर्ष के लिये विभिन्न मछुआ सहकारी समिति,  समूहों  को आवंटित किये जाने के आदेश जारी किये गये  हैं ।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री टी.एस. चौहान ने बताया कि जिले की तीन जनपद पंचायत के 7 तालाब तथा 14 ग्राम  पंचायतों  के 16 तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर दिया गया है। तालाबों को मत्स्य पालन पट्टे पर  आवंटन  से 248 परिवारों को अतिरिक्त रोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही इसके तहत तालाबों का कुल जलक्षेत्र 270 हेक्टेयर है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements