राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में मत्स्य विभाग ने 6 क्विंटल थाईलैंड मांगुर मछली नष्ट की  

28 मार्च 2024, इंदौर: इंदौर में मत्स्य विभाग ने 6 क्विंटल थाईलैंड मांगुर मछली नष्ट की – इंदौर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित 6 क्विंटल थाईलैंड  मांगुर मछली नष्ट की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की गठित टीम द्वारा की गई।

मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री एम.के. पानखेड़े ने बताया कि प्रतिबंधित उक्त मछली पिछले दिनों सूचना प्राप्त होने पर सदर बाजार क्षेत्र से वाहन क्रमांक एमपी 09 -एलआर-6264 में 2 टंकियों में रखकर परिवहन करते  हुए  जब्त  की गई थी। इन मछलियों को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बिलावली में विधिवत नष्टीकरण किया गया है।

श्री पानखेड़े  बताया कि थाईलैंड मांगूर मछली का पालन एवं क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के पालन के संबंध में इंदौर जिले में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त मछली के सेवन करने से कैंसर, चर्मरोग, शुगर एवं अन्य घातक बीमारियां होने की आशंका रहती है।    

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement
Advertisement