Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

6.05 करोड़ के मत्स्य आहार संयत्र का हुआ लोकार्पण

02 जनवरी 2024, इंदौर: 6.05 करोड़ के मत्स्य आहार संयत्र का हुआ लोकार्पण – सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एम.के पानखेडे ने बताया कि कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में मत्स्य आहार संयंत्र, हैचरी निर्माण इकाई का अनुमोदन किया गया है। अनुमोदन पश्चात श्रीमती बीना सिंह पति श्री धर्मेंद्र तिवारी द्वारा 6.50 करोड रुपए की राशि का मत्स्य आहार संयंत्र फार्मा क्लस्टर ग्राम बिजेपुर बेटमा तहसील देपालपुर में निर्माण किया गया है। इस संयंत्र का लोकार्पण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया है।

मत्स्य बीज उत्पादन के लिये श्रीमती कौशल्या बाई पति गजराज सिंह करजोदा तहसील देपालपुर का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिरगोदा से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर 60 प्रतिशत अनुदान राशि 15 लाख रुपये प्रदान की जाना है। उक्त संरचनाओं में जिले एवं प्रदेश में व प्रदेश से अन्य राज्यों में उच्च गुणवत्ता का मत्स्य आहार तथा मत्स्य बीज उचित किफायती दाम पर मत्स्य कृषकों को विक्रय किया जायेगा।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एम.के पानखेडे द्वारा जानकारी दी गई है कि जिला पंचायत स्वामित्व का चोरल डेम 189 हैक्टेयर का विगत तीन वर्ष पश्चात जिला पंचायत कृषि समिति सभापति श्री दिनेश सिंह चौहान के प्रयासों से 10 वर्ष का अनुमोदन करने पर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा पट्टा आदेश जारी कर उक्त कार्यक्रम में वितरण किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)